फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन: खाद्य तेलों की स्टॉक होल्डिंग समीक्षा के लिए केंद्र की राज्यों के साथ बैठक आज

Mon, 25 Oct 2021 03:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

वनस्पति तेल विपणन की वार्षिक गणना नवंबर से अक्तूबर के बीच की जाती है। इंडोनेशिया और मलेशिया भारत को रिफाइंड पामोलिन और कच्चे पाम तेल के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं।
विज्ञापन
खाद्य तेलों की कीमतें बेलगाम... - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने के चलते खाद्य तेलों की कीमतें बेलगाम नहीं इसके लिए केंद्र सरकार ने निगरानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने खाद्य तेलों की कीमतों को काबू में रखने के लिए स्टॉक सीमा को लेकर राज्यों की तरफ से की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए 25 अक्तूबर को बैठक बुलाई है। 

केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने शुक्रवार को सभी राज्यों को लिखे पत्र में बताया था कि विभाग ने त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए खाद्य तेलों की कीमतों को कम करने की रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन


इससे पहले 10 अक्तूबर को केंद्र ने घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कुछ आयातकों और निर्यातकों को छोड़कर, खाद्य तेलों और तिलहनों के व्यापारियों के लिए 31 मार्च तक स्टॉक की सीमा तय कर दी थी।
विज्ञापन


बढ़ता जा रहा है आयात
नवंबर 2020 से सितंबर 2021 के दौरान, वनस्पति तेलों का आयात पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1,22,57,837 टन की तुलना में दो फीसदी बढ़कर 1,24,70,784 टन हो गया है। कुल वनस्पति तेल आयात में से, खाद्य तेल का आयात 1,19,50,501 टन से बढ़कर 1,20,85,247 टन हो गया। वहीं, अखाद्य तेल 3,07,333 टन से बढ़कर 3,85,537 टन हो गया।

वहीं, अर्जेंटीना और ब्राजील से कच्चे सोयाबीन तेल का आयात होता है, जबकि कच्चा सूरजमुखी का तेल यूक्रेन, रूस और अर्जेंटीना से आता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें