Byjus: पिछले एक साल के दौरान बायजू के निवेशकों ने कई बार इसके मूल्यांकन में कटौती की है। प्रोसस और ब्लैकरॉक सहित शेयरधारकों ने मार्च में बायजू के मूल्यांकन में क्रमिक रूप से 11 बिलियन डॉलर, मई में 8 बिलियन डॉलर और जून में 5 बिलियन डॉलर की कटौती की है।
ब्लैकरॉक ने बायजू में अपनी होल्डिंग के मूल्य में फिर से कटौती की है, भारतीय शिक्षा तकनीक स्टार्टअप के निहित मूल्यांकन को 2022 की शुरुआत में निर्धारित 22 बिलियन डॉलर से घटाकर 1 बिलियन डॉलर कर दिया है। टेकक्रंच ने शुक्रवार को एसेट मैनेजर की ओर से किए गए खुलासे का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ब्लैकरॉक, जिसकी बायजू में 1 प्रतिशत से भी कम की हिस्सेदारी है ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं बायजू ने भी इस मामले में टिप्पणी नहीं की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक निवेशक प्रोसस एनवी ने पिछले साल नवंबर में बायजू का मूल्यांकन 3 अरब डॉलर से कम किया था, जब ब्लैकरॉक ने मई में इसका मूल्यांकन लगभग 8.4 अरब डॉलर कर दिया था।
विज्ञापन
कई झटकों के बीच, बायजू को नवंबर के अंत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से भी एक नोटिस मिला था। विदेशी मुद्रा कानूनों के कथित उल्लंघन के लिए उस पर जुर्माना लगाए जाने की आशंका है।
पिछले एक साल के दौरान बायजू के निवेशकों ने कई बार इसके मूल्यांकन में कटौती की है। प्रोसस और ब्लैकरॉक सहित शेयरधारकों ने मार्च में बायजू के मूल्यांकन में क्रमिक रूप से 11 बिलियन डॉलर, मई में 8 बिलियन डॉलर और जून में 5 बिलियन डॉलर की कटौती की है।