फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akasa Air: राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर ने दिए 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों के ऑर्डर, भारत में जल्द शुरू होंगी सेवाएं

Tue, 16 Nov 2021 06:23 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में एक नई एयरलाइन 'अकासा एयर' जल्द ही अपनी सेवाएं शुरू करने वाली है। इसके लिए कंपनी अमेरिकी कंपनी बोइंग से विमानों की खरीद करने जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन अकासा एयर ने अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी को 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों की खरीद का ऑर्डर दिया है। कंपनी ने यह जानकारी मंगलवार को जारी एक बयान में दी।  अकासा एयर और बोइंग की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, 'अकासा एयर के ऑर्डर में 737 मैक्स के दो वैरिएंट शामिल हैं। इनमें 73708 और अधिक क्षमता वाले 737-8-200 विमान शमिल हैं।'

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिछले महीने भारत में अकासा एयर के संचालन लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्रदान किया था। अकासा एयर की योजना 2022 की गर्मियों से अपनी सेवाएं शुरू करने की है। 

कंपनी ने सस्ते और आरामदायक यात्रा का वादा किया
आकाशा एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, 'भारतीय एयरस्पेस की कठिन प्रतियोगिता के बीच आकाशा एयरलाइन ने प्रवेश किया है। हम नए इनोवेशन के साथ आ रहे हैं। यात्रियों को सस्ता टिकट मिलेगा और आरामदायक सफर होगी।' 
विज्ञापन


40% हिस्सेदारी झुनझुनवाला के पास होगी
राकेश झुनझुनवाला शेयर बाजार के बादशाह कहे जाते हैं। वह ऐसे समय नई एयरलाइन की शुरूआत कर रहे हैं, जब ज्यादातर विमानन कंपनियां घाटे में चल रहीं हैं। बताया जाता है कि इसके लिए उन्होंने कई निजी विमानन कंपनियों के बड़े अफसरों के साथ बैठक की है। इसके अलावा वह कई बड़े विशेषज्ञों से राय भी ले रहे हैं। आकाशा एयरलाइन ने यात्रियों को नए अंदाज में सफर कराने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें