फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airlines: जानिए किस कंपनी का कितना है मार्केट शेयर, कितनी है विमान व कर्मचारियों की संख्या

Sat, 09 Oct 2021 03:16 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस महामारी से विमानन उद्योग काफी प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को इस क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई। सरकार ने एलान किया कि एयर इंडिया को खरीदने के लिए उसे जो बोलियां मिलीं, उनमें टाटा संस की बोली सबसे ऊंची रही। 
विज्ञापन
Aviation Sector - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया की कमान 68 साल बाद फिर से टाटा के पास आ गई है। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट शेयर की बात करें, तो महामारी से पहले की आखिरी तिमाही, यानी अक्तूबर-दिसंबर 2019 में विमानन कंपनी इंडिगो का अंतरराष्ट्रीय मार्केट शेयर सबसे अधिक, 12.8 फीसदी था। 

विज्ञापन


इतना रहा एयर इंडिया का अंतरराष्ट्रीय मार्केट शेयर
इसके बाद एयर इंडिया का अंतरराष्ट्रीय मार्केट शेयर सबसे अधिक रहा। यह 11.5 फीसदी था। विमान सेवा विनियामक डीजीसीए के अनुसार, एयर इंडिया के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट औक गो एयर का क्रमश:  7.3 फीसदी, 5.0 फीसदी और 2.6 फीसदी हिस्सा था। भारतीय विमानन कंपनियों ने 39 फीसदी से अधिक यात्रियों को भारत के भीतर और भारत से बाहर सेवाएं दी। इस तरह एआई समूह (एयर एंडिया और एआई एक्सप्रेस) की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही (18.8 फीसदी)। महामारी के दौरान विस्तारा ने अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू कीं। 

इतना रहा विमानन कंपनियों का घरेलू मार्केट शेयर
घरेलू मार्केट शेयर की बात करें, तो इसमें भी शीर्ष पर इंडिगो रही। इसका मार्केट शेयर 57 फीसदी था। इसके बाद एयर इंडिया ग्रुप (एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस), स्पाइसजेट, विस्तारा, गो एयर और एयर एशिया इंडिया का घरेलू मार्केट शेयर क्रमश:  13.2 फीसदी, 8.7 फीसदी, 8.3 फीसदी, 6.8 फीसदी और 5.2 फीसदी था।
विज्ञापन


आइए जानते हैं विमानन कंपनियों के बेड़े में कितने विमान हैं और इन कंपनियों में कितने कर्मचारी काम करते हैं-
 

  • इंडिगो

बेड़े में 274 विमान
कर्मचारी- 23,750
 

  • एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस

बेड़े में 11+24 विमान
कर्मचारी- करीब 15,000
 

  • स्पाइसजेट

बेड़े में 96 विमान
कर्मचारी- 14,619
 

  • विस्तारा

बेड़े में 48 विमान
कर्मचारी- 4,000 से अधिक
 

  • गो एयर

बेड़े में 66 विमान
कर्मचारी- करीब 3,370
 

  • एयर एशिया इंडिया

बेड़े में 28 विमान
कर्मचारी- 3,000


ये हैं विश्व की सबसे पुरानी एयरलाइन कंपनियां

  • 1919- केएलएम
  • 1919- एवियांस 
  • 1920- कांतास
  • 1923- एरोफ्लोट
  • 1923- Czech एयरलाइंस
  • 1923- फिनएयर
  • 1924- डेल्टा
  • 1927- अयर सर्बिया
  • 1927- आइबिरिया
  • अक्तूबर 1932- जेआरडी टाटा ने 1932 में एयरलाइंस कंपनी (टाटा एयरलाइंस) की स्थापना की, जिसे अब एयर इंडिया नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें