फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sony Layoffs: सोनी प्ले स्टेशन में 900 कर्मचारियों की होगी छंटनी? लंदन स्टूडियो बंद करने की अटकलें

Tue, 27 Feb 2024 09:52 PM IST
आदर्श शर्मा बिजनेस न्यूज, अमर उजाला, लंदन

सार

सोनी प्ले स्टेशन के 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। गौरतलब है कि सोनी लंदन में एक स्टूडियो को बंद कर सकती है। 
विज्ञापन
सोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनी प्ले स्टेशन के 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इस छंटनी से अमेरिका से लेकर एशिया तक के क्षेत्रों में डिवीजन के लगभग आठ प्रतिशत कर्मचारियों पर इसका असर पड़ेगा। गौरतलब है कि सोनी लंदन में एक स्टूडियो के बंद करने की भी अटकलें तेज हो गई है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के हवाले, वीडियो गेम उद्योग कोविड महामारी के बाद से ही मंदी से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है। सोनी गेमिंग के प्रमुख जिम रयान ने वीडियो गेम उद्योग के उत्पादों के विकास, वितरण और लॉन्च के तरीके में बदलाव को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हमने निष्कर्ष निकाला है कि कड़े फैसले जरूरी हो गए हैं। गौरतलब है कि जिम रयान मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

गौरतलब है कि सोनी के कर्मचारियों को निकालने की खबरों को माइक्रोसॉफ्ट और टेनसेंट के स्वामित्व वाले रिओट गेम्स के साथ जोड़ा देखा जा रहा है। जिन्होंने गेमिंग बाजार में धीमी रिकवरी के चलते हाल के महीनों में अपने हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक वीडियोगेम बाजार पिछले साल केवल 0.6% बढ़कर $184 बिलियन  हो गया, हालांकि यह 2022 में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट से बेहतर था।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी का असर सोनी के अन्य स्टूडियो पर भी देखने को मिलेगा, जिसमें अमेरिका स्थित इनसोम्नियाक गेम्स भी शामिल है, जिसने 'मार्वल्स स्पाइडर-मैन 2' और 'द लास्ट ऑफ अस' के पीछे का स्टूडियो नॉटी डॉग जैसे गेम पर काम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें