फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: इस राज्य के कर्मचारियों को अगले महीने सैलरी के साथ मिल सकता है दो महीनों का DA

Fri, 24 Sep 2021 02:12 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महंगाई भत्ता वेतन का एक हिस्सा है। यह कर्मचारी के मूल वेतन का एक निश्चित फीसदी होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान करती है। 
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 11 फीसदी का इजाफा करने का एलान किया था। महंगाई भत्ते में यह वृद्धि सातवें वेतन आयोग के तहत की गई है। अब खबर आई है कि सरकार अगले महीने यानी अक्तूबर में कर्मचारियों को दो महीनों का महंगाई भत्ता एक साथ दे सकती है।

विज्ञापन


मिल सकता है जुलाई और अगस्त का महंगाई भत्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार सरकार की कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस तरह अक्तूबर में राज्य सरकार के कर्मचारियों को सैलरी के साथ जुलाई और अगस्त महीने का महंगाई भत्ता भी मिल सकता है। ऐसे में त्योहारों से पहल यह राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत हो सकती है।

पहले केंद्र ने बढ़ाया था डीए
मालूम हो कि इससे पहले 14 जुलाई को केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते यानी डीए पर लगी रोक हटाने का फैसला लिया था। सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से डेढ़ साल से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को रोक रखा था। अब यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2021 से लागू होगी। डीए 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया है। हालांकि, कर्मचारियों और पेंशनरों को 18 महीने का एरियर देने पर फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


कब कितना बढ़ा डीए?
जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ा था। इसके बाद दूसरी छमाही (जून 2020) में इसमें तीन फीसदी का इजाफा हुआ था। जनवरी 2021 में यह चार फीसदी और बढ़ा था। इस तरह डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया था। हालांकि, सरकार ने कोरोना के चलते पिछले साल जनवरी से ही इस पर रोक लगाई हुई थी। अब रोक हटा दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें