फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: आर्थिक सर्वेक्षण के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17300 के पार

Mon, 31 Jan 2022 03:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Rises Before Budget 2022: देश का आम बजट कल 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सेंसेक्स 813 अंकों की उछाल के साथ 58 हजार के पार निकल गया। यह 58,014 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 238 अंकों की तेजी लेकर 17,339 के स्तर पर बंद हुआ। 
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का आम बजट कल 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 813 अंकों की उछाल के साथ 58 हजार के पार निकल गया। यह 58,014 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 238 अंकों की तेजी लेकर 17,339 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स ने 663 अंक उछलकर 57,862 पर, जबकि निफ्टी 199 की तेजी लेकर 17301.50 पर कारोबार की शुरुआत की थी। शेयर बाजार को हर बार की तरह इस बार भी बजट से काफी उम्मीदें हैं। अगर सरकार बाजार की उम्मीदों के अनुसार बजट पेश कर पाई तो इस सप्ताह बाजार में और रौनक दिखाई देगी। 

बात दें कि बीते शुक्रवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत करने के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ था। बिकवाली के दबाव में बीएसई का सेंसेक्स 77 अंक की गिरावट के साथ 57,200 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का सूचकांक निफ्टी मामूली 5 अंकों की कमी के साथ 17,104 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें