फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17600 के पार

Wed, 13 Apr 2022 09:27 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Green Mark: बुधवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई और दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले। बीएसई का सेंसेक्स 267.36 अंक या 0.46 फीसदी बढ़कर 58,844 कके स्तर पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 83 अंक या 0.48 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,614 के स्तर कारोबार की शुरुआत की। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में बीते दो दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 267.36 अंक या 0.46 फीसदी बढ़कर 58,844 कके स्तर पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 83 अंक या 0.48 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,614 के स्तर कारोबार की शुरुआत की। 

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ लगभग 1705 शेयरों में तेजी आई है, 332 शेयरों में गिरावट आई है और 79 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर ओएनजीसी, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोल इंडिया और टाटा स्टील प्रमुख लाभ पाने वाले शेयरों में थे, जबकि एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाइटन कंपनी, नेस्ले और हीरो मोटोकॉर्प में गिरावट देखने को मिली। इससे पहले सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा।  सेंसेक्स 388 अंक या 0.66 फीसदी टूटकर 58,576 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी सूचकांक 145 अंक या 0.82 फीसदी फिसलकर 17,530 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें