फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: बजट के दूसरे दिन भी शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 745 अंक उछला, निफ्टी 17700 के पार

Wed, 02 Feb 2022 03:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark: बुधवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 745 अंक की तेजी के साथ 59,608 के स्तर पर बंद हुआ। बजट वाले दिन भी सेंसेक्स में जोरदार तेजी आई थी और कारोबार के अंत में यह 848 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट पेश होने के दूसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 745 अंक की तेजी के साथ 59,608 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक भी दिन भी हरे निशान पर कारोबार करने के बाद अंत में 215 अंक की जबरदस्त बढ़त लेते हुए 17,792 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था बाजार
इससे पहले आज शेयर बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी। सेंसेक्स 499 अंक उछलकर, जबकि निफ्टी 17700 के पार खुला था। गौरतलब है कि बजट के दिन मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुलकर अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 848 अंक या 1.46 फीसदी की बढ़त लेकर 58,862 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 237 अंक की तेजी के साथ 17,576 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें