अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे पहले आपके लिए सोने और चांदी का ताजा भाव जान लेना फायदेमंद है। बुधवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में मामूली उछाल आया। सोने की कीमत आज 0.20 फीसदी गिरी और इसके बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 47,816 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत 0.05 फीसदी उछलकर 61,386 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।