फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market : धनतेरस पर शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 109 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट

Tue, 02 Nov 2021 04:46 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, रिलायंस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील औऱ पॉवर ग्रिड के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
शेयर बाजार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस के दिन उम्मीदों के विपरीत शेयर बाजार में बिकवाली के चलते बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स में 109.40 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट आई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 60,029.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 40.70 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 17,888.95 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी
सेंसेक्स के टॉप-30 शेयरों में मंगलवार को कारोबार के बाद 30 में से 12 स्टॉक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा तेजी मारुति के शेयरों में देखी गई। मारुति के शेयर 2.2 फीसदी की तेजी के साथ 7785 के स्तर पर बंद हुए। इसके साथ ही टाइटन, एनटीपीसी, एसबीआई,एल एंड टी, एचडीएफसी, टीसीएस, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। 

लाल निशान में बंद हुए ये शेयर
बिकवाली वाले शेयरों पर ध्यान दें तो इनमें इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, रिलायंस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील औऱ पॉवर ग्रिड शामिल हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को बढ़त के साथ हुआ था बंद 
पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी के चलते शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 831.53 अंक चढ़कर 60,138.46 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था। जबकि एनएसई का निफ्टी 258 अंकों की तेजी के साथ 17,929.65 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें