फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: धनतेरस पर बरसा धन, बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 228.13 तो निफ्टी में 73.50 प्वाइंट की उछाल 

Tue, 02 Nov 2021 11:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स व निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखी गई। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुख के कारण मंगलवार को धनतेरस के दिन शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया। टीसीएस, मारुति, बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में बढ़त के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार अच्छा हुआ और सेंसेक्ट में 200 अंकों  से ज्यादा की बढ़त देखी गई। 

विज्ञापन


शेयर बाजार के अनुसार बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 228.13 अंकों की बढ़त हुई, जिससे बाजार 0.38 प्रतिशत बढ़कर 60,366 पहुंच गया। वहीं निफ्टी में भी उछाल आया और 73.50 अंक यानी 0.41 प्रतिशत बढ़कर यह 18003.15 पहुंच गया। 

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त एनटीपीसी में देखी गई। इसमें तीन प्रतिशत की बढ़त हुई। इसके अलावा मारुति, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, टाइटन के शेयर में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं सन फार्मा, इंडसइंड, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील व कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में सेंसेक्स 831.53 अंक बढ़कर 60,138.46 पर तो निफ्टी 258 अंक बढ़कर 17,929.65 पर बंद हुआ था।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें