फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: आज हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के पार

Mon, 29 Nov 2021 03:47 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark: आज बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 153.43 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 57,260.58 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 27.50 अंक या 0.16 फीसदी तेजी के साथ फिर से 17,053.95 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
Sensex
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिन भर भारी गिरावट का सामना करने के बाद आखिरकार अंत में बाजार में रौनक वापस लौटी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 153.43 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 57,260.58 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 27.50 अंक या 0.16 फीसदी तेजी के साथ फिर से 17,053.95 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


बाजार शुरू होते ही 668 अंक टूटा था सेंसेक्स
गौरतलब है कि आज बाजार हरे निशान पर खुला अगले ही मिनट में धड़ाम हो गया था। बाजार खुलते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 668 अंक की गिरावट के साथ 56,400 के स्तर पर पहुंच गया और एनएसई का निफ्टी 248 अंक टूटकर 16,900 तक लुढ़क गया था। इसके बाद एक बार सेंसेक्स 725 अंक तक टूट गया था। 

शुक्रवार को 1687 अंक फिसला था सेंसेक्स
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए रूप के बढ़ते प्रकोप के बीच कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1687.94 अंक या 2.87 फीसदी की गिरावट के साथ 57,107.15 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 509.80 अंक या 2.91 फीसदी टूटकर 17026.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें