फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना वायदा, इतनी बढ़ी कीमत

Wed, 16 Dec 2020 10:20 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

आज भारत में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। अधिक अमेरिकी प्रोत्साहन के रोलआउट होने की उम्मीद ने सोने और चांदी में उछाल आया। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.26 फीसदी बढ़कर 49,571 पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.6 फीसदी बढ़कर 65,230 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोना 530 यानी 1.1 फीसदी प्रति 10 ग्राम उछल गया था जबकि चांदी 2 फीसदी बढ़ी थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में पिछले सत्र में 1.4 फीसदी की छलांग लगाने के बाद आज हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,852.01 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 24.46 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

ईटीएफ में प्रवाह जारी
ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स मंगलवार को 0.10 फीसदी गिरकर 1,170.15 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है।
विज्ञापन


कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा, अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों और ब्रेक्सिट अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 

सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें