फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत, पीएसयू बैंकों में दिखी गिरावट, अभी दिखेगा पीएनबी महाघोटाले का असर

Tue, 20 Feb 2018 09:47 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

मंगलवार को शेयर बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत हुई, लेकिन पीएनबी महाघोटाले का असर आज भी देखने को मिल सकता है। सेंसेक्स में जहां 139 अंकों की तेजी देखने को मिली, लेकिन पीएसयू बैंकों के शेयर लाल निशान के साथ खुले।  शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 33838 और निफ्टी 10390 पर खुला। 

विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में दिखा दबाव
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्का दबाव नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी लुढ़का है।

मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। एनएसई का मेटल इंडेक्स 0.6 फीसदी चढ़ा है। हालांकि बैंकिंग, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी गिरकर 24,987 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


रुपया 29 पैसे गिरकर खुला
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे गिरकर 64.50 के स्तर पर खुला।  

विज्ञापन

11,400 करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले को अंजाम देने वाला अरबपति ज्वेलरी डिजाइनर नीरव अब सीना जोरी पर उतर आया है। नीरव का पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन को 15/16 फरवरी को लिखा खत सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि अति उत्साह में इस मामले को सार्वजनिक कर पीएनबी ने बकाया वसूली को चुकाने की उसकी क्षमताओं के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। साथ ही दावा किया कि बैंक जितने की धोखाधड़ी की बात कह रही है, रकम उससे बहुत कम है। 

कहा- जितने रकम का दावा किया जा रहा, बकाया उससे बहुत कम का है
उसका कहना है कि उसकी कंपनियों पर 5000 करोड़ से भी कम की राशि बकाया है। जनवरी के पहले हफ्ते में परिवार के साथ देश से फरार हो चुके मोदी ने लिखा कि मीडिया में उसके बकाये के बढ़ा चढ़ाकर कर पेश करने का परिणाम तलाशी और जब्ती की कार्रवाई के रूप में सामने आई है। इससे फायरस्टार इंटरनेशनल और फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल की साख पर गहरा असर पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें