फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB फ्रॉडः बैंकों का रहा बुरा हाल, गीतांजलि का शेयर 10 फीसदी गिरा, निवेशकों के डूबे 344 करोड़

Mon, 19 Feb 2018 01:54 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले की आंच अब ज्वेलरी कंपनियों पर भी पहुंच गई है। शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गीतांजलि जेम्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं बैंकिंग शेयरों का भी बुरा हाल रहा। गीतांजलि के शेयरों में लोअर सर्किट लगने की वजह से निवेशकों के 344 करोड़ डूब गए।  
विज्ञापन


जांच एजेंसियों की हिट लिस्ट में कई ज्वेलर्स
वहीं हीरा कारोबारी और ज्वेलर्स जांच एजेंसियों की कड़ी निगरानी में हैं और बैंक कई ज्वेलर्स के खातों की जांच कर रहे हैं। इसके चलते आज सुबह से ही त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी, पीसी ज्वेलर्स जैसी कंपनियों के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। 200 शेल कंपनियां भी जांच के दायरे में हैं। घोटाले की जांच में ईडी, एफआईयू, आईटी और सीबीआई जुटी है।
विज्ञापन

10 फीसदी गिरा गीतांजलि का शेयर 

सबसे बुरी मार गीतांजलि के शेयरों में दिख रही है। कंपनी का शेयर सोमवार के कारोबार में 10 फीसदी तक गिर गया है। बीएसई और एनएसई में कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है। आज के कारोबार में निवेशकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

बैंकिंग शेयरों में पिटाई होने से भी इसका असर देखने को मिला है। फ्रॉड की वजह से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के स्टॉक में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी पीएनबी का स्टॉक 5.69 फीसदी की कमजोरी के साथ 118.50 रुपए के निचले स्तर तक आ गया है।

बैंक निफ्टी में देखने को मिली गिरावट
बैंक निफ्टी इंडेक्स में शामिल बैंकिंग शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, सिंडिकेट बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंट बैंक और एसबीआई में 7 फीसदी तक गिरावट से बैंक निफ्टी इंडेक्स ऊपरी स्तर से 413.85 प्वाइंट्स टूट गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें