फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market News: आज गुरुनानक जयंती पर बंद रहेंगे शेयर बाजार, जानें कब शुरू होगा कारोबार

Fri, 19 Nov 2021 10:01 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market News: आज गुरुनानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई दोनों में अब सोमवार 22 नवंबर को फिर से कारोबार शुरू होगा। 
 
विज्ञापन
शेयर बाजार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज गुरुनानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे, जबकि फॉरेक्स मार्केट और कमोडिटी मार्केट में भी कोई कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई दोनों में अब सोमवार 22 नवंबर को फिर से कारोबार शुरू होगा। 

विज्ञापन


कमोडिटी मार्केट में शाम को होगा कारोबार
घरेलू शेयर बाजार और फॉरेक्स मार्केट पूरी तरह से बंद रहेंगे, लेकिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज आज शाम पांच बजे तक ही बंद रहेंगे। इसके बाद शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण बाजार में कारोबार नहीं होगा। 

गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के साथ ही एशियाई बाजार में गिरावट देखी गई थी। इसका असर घरेलू बाजार पर पड़ा। गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 372.32 अंकों की फिसलकर 59,636.01 और निफ्टी 133.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,764.80 पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें