फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, चांदी आज 121 रुपये सस्ती हुई

Thu, 18 Nov 2021 04:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 21 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 48,196 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 21 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 48,196 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में यह 48,175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


चांदी का भाव 121 रुपये कम हुआ
गुरुवार को जहां एक ओर सोने की कीमत में बढ़त आई, वहीं दूसरी कीमती धातू चांदी का भाव आज भी गिर गया। चांदी की कीमत में 121 रुपये की कमी आई है। इस गिरावट के साथ चांदी का दाम 65,147 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में चांदी 65,268 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हरे रंग में 1,869 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 25.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के अनुसार, सोने की कीमतों में मजबूती के साथ कोमेक्स ट्रेडिंग 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 1,869 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। डॉलर की गिरावट और यूएस बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में मजबूत ट्रेडिंग रेंज रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें