फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवीवेट कंपनियों के शेयरों में बढ़त से शेयर बाजार में तेजी, रुपये में रिकॉर्ड गिरावट

Fri, 20 Jul 2018 10:21 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में शुरुआत तो सपाट हुई, लेकिन बाद में हैवीवेट कंपनियों के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स में तेजी देखने को मिली। वहीं रुपये में रिकॉर्ड गिरावट का दौर जारी रहा है। हालांकि आज इसमें बढ़त देखने को मिली। 

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों की चाल सुस्त नजर आ रही है। सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त देखने को मिली है जबकि निफ्टी सपाट नजर आ रहा है। 

सेंसेक्स 61 अंक की बढ़त के साथ 36,412 के स्तर पर और निफ्टी 12 अंक चढ़कर 10,969 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।हैवीवेट इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, टीसीएस औऱ मारुति शेयरों में बढ़त से बाजार में तेजी बढ़ी है। जिससे सेंसेक्स में 75 अंकों का उछाल आया है। 

दिग्गज शेयरों में इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, टेक महिंद्रा और अदानी पोर्ट्स 1.8-1 फीसदी तक उछले हैं।मिडकैप शेयरों में अदानी पावर, अशोक लेलैंड, ओबेरॉय रियल्टी, आरबीएल बैंक और अजंता फार्मा 3.4-1.7 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एवाएम सिंटेक्स, इंडो टेक ट्रांस, स्टरलाइट टेक, मोल्ड-टेक पैकेजिंग और वी-मार्ट रिटेल 6.5-5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन


रुपये अपने निचले स्तर पर
कल की भारी गिरावट के बाद रुपये की शुरुआत आज हल्की बढ़त के साथ हुई है लेकिन रुपया अभी भी 69.01 के ऊपर दिख रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे की बढ़त के साथ 69.01 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबार में रुपया 42 पैसे टूटकर 69.04 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें