फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36700 के पार हुआ सेंसेक्स, छुआ नया शिखर, रुपये में दिखी 3 पैसे की मजबूती

Wed, 18 Jul 2018 10:02 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

बुधवार को शेयर बाजार में एक नया शिखर देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली, वहीं निफ्टी में भी 58 अंकों का उछाल देखने को मिला।

विज्ञापन


सेंसेक्स 178 अंक की तेजी के साथ 36,698 के स्तर पर और निफ्टी 11,066 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर सभी 11 इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मालकैप इंडेक्स में भी अच्छी तेजी है। इसके पहले मंगलवार को भी शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

दिग्गज शेयरों में जी एंटरटेनमेंट, गेल, एचसीएल टेक, अदानी पोर्ट्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग, ओएनजीसी, कोल इंडिया, विप्रो और इंफोसिस 2-1 फीसदी तक उछले हैं। मिडकैप शेयरों में पीएंडजी, 3एम इंडिया, गृह फाइनेंस, एम्फैसिस और एमएंडएम फाइनेंशियल 2.2-1.5 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एमएसआर इंडिया, 8के माइल्स, इंडो काउंट, कॉरपोरेशन बैंक और फिनियोटेक्स केम 8.1-5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। 
विज्ञापन


68.42 पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की हल्की बढ़त के साथ 68.42 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 12 पैसे बढ़कर 68.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें