फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा, निफ्टी 20750 के पार

Tue, 05 Dec 2023 10:21 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: बाजार के प्रमुख इंडेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स पहली बार 69,306 और निफ्टी 20,813 के पार पहुंचा।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में सोमवार की जबरदस्त बढ़त के बाद मंगलवार को भी रिकॉर्डतोड़ तेजी जारी है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स पहली बार 69,306 और निफ्टी 20,813 के पार पहुंचा। 

विज्ञापन


फिलहाल सेंसेक्स 297.70 (0.43%) अंकों तेजी के साथ 69,190.86 के स्तर पर जबकि निफ्टी 101.11 (0.49%) अंक मजबूत होकर 20,787.90 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।  

बाजार की चौतरफा खरीदारी में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों का सबसे ज्यादा योगदान है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 344 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड लेवल को पार कर गया। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1383 अंक मजबूत होकर 68,865 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


वैश्विक मोर्चे पर एशियाई बाजार आज गिरावट के साथ खुले। हाल की तेजी के बाद वॉल स्ट्रीट के शेयर में कमजोरी आई।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले सत्र के दौरान शुद्ध आधार पर 2,073 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,797 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एनएसई के 14 में से 15 सेक्टर सेंसेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिखे। निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी कंज्यूमर ड्युरेबल्स और निफ्टी ऑयल एंड गैस क्रमश: 0.66 फीसदी, 0.46 फीसदी, 0.44 फीसदी और 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ एनएसई प्लेटफॉर्म से बेहतर प्रदर्शन करते दिखे। हालांकि निफ्टी आईटी में 0.60 फीसदी गिरावट दिखी।

निफ्टी के शेयरों में अदाणी पोर्ट्स का शेयर सबसे अधिक लाभ में रहा और कंपनी का शेयर 4.48 प्रतिशत उछलकर 918 रुपये पर पहुंच गया। अदाणी एंटरप्राइजेज, बीपीसीएल, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 4.10 प्रतिशत तक चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें