फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: आज फिर हरे निशान पर खुला बाजार, 54 हजार के पार सेंसेक्स

Tue, 10 Aug 2021 09:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 58.46 अंक (0.11 फीसदी) ऊपर 54,461.31 के स्तर पर खुला। इस दौरान का निफ्टी 16.55 अंकों (0.10 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,274.80 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 58.46 अंक (0.11 फीसदी) ऊपर 54,461.31 के स्तर पर खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 16.55 अंकों (0.10 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,274.80 के स्तर पर खुला। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,690.88 अंक यानी 3.21 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


पहली तिमाही में रिलायंस पावर ने कमाया 12.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ 
30 जून को समाप्त तिमाही में रिलायंस पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ 12.28 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1.88 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। कंपनी की कुल आय कम होकर 2,062.59 करोड़ रुपये रही और तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 1,971.21 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 2,054.83 करोड़ रुपये था।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, एम एंड एम, टाइटन, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, डॉक्टर रेड्डी, इंफोसिस, एसबीआई, एल एंड टी, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, टेक महिंद्रा, आईटीसी, टाटा स्टी, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो एचसीएल टेक, पावर ग्रिड,  एचडीएफसी और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, मारुति, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.04 बजे सेंसेक्स 164.92 अंक (0.30 फीसदी) ऊपर 54,567.77 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 20.05 अंक (0.12 फीसदी) ऊपर 16,258.25 पर था।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इस सप्ताह जून के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और जुलाई के मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होंगे। इसके अलावा विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और रुपये का उतार-चढ़ाव से भी बाजार की चाल तय होगी। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 124.01 अंक (0.23 फीसदी) ऊपर 54401.73 के स्तर पर खुला। इस दौरान निफ्टी 45.60 अंकों (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 16283.80 के स्तर पर खुला। 

सोमवार को बढ़त पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 125.13 अंकों (0.23 फीसदी) की तेजी के साथ 54,402.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 20.05 अंकों (0.12 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,258.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें