फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSE BSE 20 September 2021: शेयर बाजार: 524 अंक लुढ़ककर 58500 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई गिरावट

Mon, 20 Sep 2021 03:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 524.96 अंकों (0.89 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,490.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 188.25 अंकों (1.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,396.90 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 524.96 अंकों (0.89 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,490.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 188.25 अंकों (1.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,396.90 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


निवेशकों के डूबे 3.78 लाख करोड़ रुपये
इससे इक्विटी निवेशकों को 3.78 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बीएसई का बाजार पूंजीकरण घटकर 255.18 लाख करोड़ रुपये हो गया। यानी उन्हें प्रति मिनट 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

एनडीटीवी के शेयरों में 10 फीसदी का अपर सर्किट
आज कारोबार के दौरान एनडीटीवी के शेयरों ने 10 फीसदी के ऊपरी सर्किट सीमा को पार कर लिया। दरअसल बाजार में अटकलों के बीच, कि अडाणी समूह एनडीटीवी का अधिग्रहण कर सकता है, एनडीटीवी के शेयरों ने सोमवार को अपनी 10 फीसदी ऊपरी सर्किट सीमा को पार कर लिया। दरअसल आज बाजार में ऐसी अफवाह फैली कि अडाणी ग्रुप एनडीटीवी का अधिग्रहण कर सकता है। कई मीडिया रिपोर्टों में इसका दावा किया गया। इन्हीं अटकलों का फायदा एनडीटीवी के शेयरों में साफ दिखाई दिया। आज कारोबार के अंत में बीएसई पर एनडीटीवी का शेयर 9.94 फीसदी यानी 7.20 अंकों के उछाल के साथ 79.65 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद हिंजुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, नेस्ले इंडिया और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, बीपीसीएल और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया, आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं। 

इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले पर रहेगी। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों से भी घरेलू बाजार की दिशा तय होगी।

शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 352.16 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58,663.73 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 126.40 अंकों (0.72 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,458.80 के स्तर पर खुला था।

पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले सत्र में शेयर बाजार में दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली। सेंसेक्स 125.27 अंकों (0.21 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,015.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 44.35 अंकों (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,585.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें