फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: बाजार में भारी गिरावट, 586 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Mon, 19 Jul 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 586.66 अंक (1.10 फीसदी) नीचे 52,553.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 171.00 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 15,752.40 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में भारी गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 586.66 अंक (1.10 फीसदी) नीचे 52,553.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 171.00 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 15,752.40 के स्तर पर बंद हुआ। यह पिछले तीन महीनों की सबसे बड़ी गिरावट है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 753 अंक या 1.43 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में गिरावट का असर
आज एशिया के बाजारों में भारी गिरावट रही। जापान के निक्केई में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग 0.30 फीसदी कमजोर रहा। हांगकांग का हैंगसेंग दो फीसदी से ज्यादा टूटा है। कोरिया के कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में लगभग एक फीसदी की गिरावट है। शुक्रवार को अमेरिका का डाउ जोंस 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 0.80 फीसदी और S&P 500 में 0.75 फीसदी की गिरावट आई। ब्रिटेन के एफटीएसई इंडेक्स में 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट रही।

जानिए कब मिलेंगे जोमैटो के शेयर
जोमैटो को शेयरों का अलॉटमेंट को 23 जुलाई तक फाइनल कर लिया जाएगा। हालांकि, शेयरों का अलॉटमेंट 22 जुलाई से ही शुरू हो जाएगा। अगर आपको IPO नहीं मिला तो 23 जुलाई को अलॉटमेंट के लिए फ्रीज किया गया पैसा रिफंड हो जाएगा। वहीं अगर अलॉटमेंट में शेयर मिल जाते हैं तो डिमैट खाते में 26 जुलाई तक शेयर जुड़ जाएंगे। जोमैटो आईपीओ के शेयरों के अलॉटमेंट का स्टेटस आपको लिंकटाइम इंडिया या कंपनी की वेबसाइट या स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट से पता चलेगा। 27 जुलाई को इसकी बाजार पर लिस्टिंग होगी।
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
विश्लेषकों ने राय जताई है कि वृहद आर्थिक संकेतकों के अभाव में इस सप्ताह कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। कोविड-19 संक्रमण की दर भी निकट भविष्य में शेयर बाजारों की दिशा तय करेगी। बुधवार को बकरीद के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। इसके साथ ही बाजार भागीदारों की निगाह डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर रहेगी।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एनटीपीसी, बीपीसीएल, डिविस लैब, नेस्ले इंडिया और टाटा कंज्यूमर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी लाइफ और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, बैंक, पीएसयू, ऑटो, बैंक, मेटल और एफएमसीजी शामिल हैं। 

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 533.07 अंक (1.00 फीसदी) नीचे 52,606.99 के स्तर पर खुला। निफ्टी 168.90 अंकों (1.06 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,754.50 के स्तर पर खुला था।

शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 18.79 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 53,140.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.80 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 15,923.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें