फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: मुनाफावसूली का दबाव: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 271 अंक नीचे सेंसेक्स

Wed, 16 Jun 2021 03:43 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 271.07 अंकों (0.51 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,501.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 101.70 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 15,767.55 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार तीन दिन सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। लेकिन आज मुनाफावसूली के दबाव के चेलते बाजार में गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 271.07 अंकों (0.51 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,501.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 101.70 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 15,767.55 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.71 अंक या 0.71 फीसदी के लाभ में रहा था।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा कंज्यूमर, नेस्ले इंडिया, ओएनजीसी, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और मीडिया शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों की दिशा टीकाकरण के रुख और अंकुशों के बाद अर्थव्यवस्था के खुलने पर निर्भर करेगी। बाजार भागीदारों को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा का भी इंतजार रहेगा। बाजार उम्मीद कर रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक अपने प्रोत्साहन उपायों को जारी रखेगा। साथ ही विश्लेषकों ने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल के दाम, रुपये का उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा। 

सपाट स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 9.16 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 52,782.21 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 21.75 अंकों (0.14 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,847.50 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 221.52 अंकों (0.42 फीसदी) की तेजी के साथ 52,773.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 57.40 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 15,869.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें