फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSE BSE 12 October 2021: 18 हजार के करीब बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स में 148 अंकों की बढ़त

Tue, 12 Oct 2021 03:45 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 148.53 अंकों (0.25 फीसदी) की तेजी के साथ 60,284.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 46.00 अंक (0.26 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,991.95 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 148.53 अंकों (0.25 फीसदी) की तेजी के साथ 60,284.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46.00 अंक (0.26 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,991.95 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,293.48 अंक या 2.20 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


शेयर बाजार आज लगातार चौथे दिन हरे निशान पर बंद हुआ है। इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.72 फीसदी गिरकर 34,496 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.64 फीसदी की कमजोरी के साथ 14,486 के स्तर पर। वहीं एस एंड पी 500 0.69 फीसदी गिरकर 4,361 पर बंद हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद टाइटन, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और डिविस लैब के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचसीएल टेक, एचडीएफसी लाइफ, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 117.08 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 60018.70 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 11.70 अंकों (0.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 17934.30 के स्तर पर खुला था। 

पिछले सत्र में उच्च स्तर पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद उच्च स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 76.72 अंकों (0.13 फीसदी) की तेजी के साथ 60,135.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50.75 अंक (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,945.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें