सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में कमी की गई है। पेट्रोल की कीमत की बात करें तो 23 से 26 पैसे की कमी की गई है, वहीं डीजल की बात करें तो इसकी कीमत में 33 से 37 पैसे तक की कमी आई है। इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती की थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 72.02 | 81.14 |
| कोलकाता | 75.52 | 82.67 |
| मुंबई | 78.48 | 87.82 |
| चेन्नई | 77.40 | 84.21 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
यह भी पढ़ेंः पेट्रोल पंप पर फ्री में न मिलें ये 9 सुविधाएं तो ऐसे करें शिकायत, लगेगा भारी जुर्माना