फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

608 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए कितनी कम हुई चांदी की कीमत

Thu, 17 Sep 2020 04:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

आज देश में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, कमजोर अंतरराष्ट्रीय रुझानों के साथ गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 608 रुपये घटकर 52,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की बात करें, तो चांदी भी निवेशकों को आकर्षित करने में विफल रही और यह 1,214 रुपये नीचे 69,242 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन






अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना रहा दाम

इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 608 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,943.8 डॉलर प्रति औंस और चांदी 26.83 डॉलर प्रति औंस पर रही। फेडरल रिजर्व द्वारा अगले कुछ वर्षों तक शून्य के पास ब्याज दर रखने के फैसले से सोने की कीमत प्रभावित हुई है।

बुधवार को इतना था सोने-चांदी का दाम
बुधवार को देश में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई थी। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 137 रुपये घटकर 53,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी और चांदी 517 रुपये घटकर 70,553 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,967.7 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 27.40 डॉलर प्रति औंस पर थी।
विज्ञापन


अब तक 30 फीसदी बढ़े दाम
भारत में इस साल सोने की कीमतें लगभग 30 फीसदी बढ़ी हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच अभूतपूर्व उत्तेजना और कम ब्याज दरों ने इस साल सोने को सबसे अच्छा एसेट क्लास बना दिया है। भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें