फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: दिल्ली-कोलकाता में भी शतक के करीब पेट्रोल, दो महीने में 35 बार बढ़े दाम

Mon, 05 Jul 2021 07:16 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 99.86 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.36 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 105.92 रुपये व डीजल की कीमत 96.91 रुपये प्रति लीटर है। 
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज (5 जुलाई 2021) पेट्रोल के दामों बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि पेट्रोल की कीमत 32 से 35 पैसे तक बढ़ी है।

विज्ञापन


आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 99.86 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.36 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 105.92 रुपये व डीजल की कीमत 96.91 रुपये प्रति लीटर है। 

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.36  99.86
मुंबई 96.91 105.92  
कोलकाता 92.27 99.84  
चेन्नई 93.91 100.75

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

विज्ञापन


इन शहरों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें