सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि बीते रोज पेट्रोल के दाम में 4 से 5 पैसे का इजाफा किया गया था। बता दें कि बीते 15 दिन में पेट्रोल की कीमत में लगभग रोज ही कुछ पैसों का इजाफा किया गया है। इससे यह 1.65 रुपये महंगा हो गया है। जबकि 15 दिन पहले पेट्रोल 80.43 रुपये प्रतिलीटर बिक रहा था। हालांकि इन बीते पंद्रह दिनों में डीजल की कीमत पहले की तरह ही है। इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 73.56 | 82.08 |
| कोलकाता | 77.06 | 83.57 |
| मुंबई | 80.11 | 88.73 |
| चेन्नई | 78.86 | 85.04 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
यह भी पढ़ेंः पेट्रोल पंप पर फ्री में न मिलें ये 9 सुविधाएं तो ऐसे करें शिकायत, लगेगा भारी जुर्माना