फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर फूटा महंगाई बम, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

Wed, 15 Jun 2016 08:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
डीजल के दाम बढ़े - फोटो : Getty
विज्ञापन
देश की जनता पर महंगाई की मार और बढ़ने वाली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल के दाम में जहां पांच पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, वहीं डीजल के दामों में 1 रुपए 26 पैसे की बढ़ोतरी की गयी है। बढ़े हुए दाम मध्य रात्रि से लागू हो जाएंगे।  
विज्ञापन


इस बार कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में इजाफा होने को कारण बताया गया है। पेट्रोल के दामों में छह बार और डीजल के दाम एक जनवरी से 31 मई के बीच आठ बार बढ़ाए गए है। जबकि पांच बार कमी हुई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने पर तेल कंपनियों ने दामों में कटौती तो नहीं की, मगर बढ़ोतरी जरूर होती रही। पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी तो सिर्फ 50 पैसे से लेकर डेढ़ रुपये तक हुई। जबकि बढ़ोतरी डेढ़ रुपये से ढाई रुपये के बीच रही।
विज्ञापन


वहीं डीजल की कीमतों में आठ बार इजाफा हुआ और महज चार बार कम किए गए। डीजल के दामों में हो रही वृद्धि का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। खाद्य पदार्थों की कीमत बढ़ने से घर का बजट बिगड़ रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें