फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बाजार में बंपर खरीदारी; निफ्टी पहली बार 20 हजार के पार, सेंसेक्स 528 अंक उछलकर 67127 पर

Mon, 11 Sep 2023 04:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: निफ्टी सोमवार को पहली बार 20,000 अंक के स्तर को पार कर गया। आखिरकार 50 शेयरों का इंडेक्स 176 अंकों की बढ़त के साथ 19996.35 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स भी 528 अंक उछलकर 67,127.08 के लेवल पर पहुंच गया।
विज्ञापन
निफ्टी 50 - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो महीने से बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी सोमवार को पहली बार 20,000 अंक के स्तर को पार कर गया। आखिरकार 50 शेयरों का इंडेक्स 176 अंकों की बढ़त के साथ 19996.35 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स भी 528 अंक उछलकर 67,127.08 के लेवल पर पहुंच गया। सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स पहली बार इन स्तरों पर बंद हुए।

पहली बार 20 हजार के पार पहुंचे निफ्टी50 के शेयरों का हीटमैप

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में दिखी हरियाली


हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार को पीएसयू बैंकिंग बैंकिंग, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों का सपोर्ट मिला। निफ्टी में अदाणी समूह का शेयर टॉप गेनर रहा। जबकि कोल इंडिया सवा फीसदी कमजोर होकर टॉप लूजर रहा। इससे पहले शुक्रवार को लगातार छठे दिन सेंसेक्स 333 अंक ऊपर चढ़कर 66,598 पर बंद हुआ था।

20 हजारी निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी ने सोमवार को कारोबार के दौरान पहली बार 20,000 अंक का आंकड़ा पार किया और 20,008.15 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। निफ्टी का पिछला सर्वकालिक उच्च स्तर 19,991.85 था जहां इस साल 20 जुलाई को इंडेक्स पहुंचा था। इस प्रकार, यह 36 सत्रों के बाद निफ्टी एक बार फिर नई ऊंचाई पर पहुंचा। सेंसेक्स इस साल 20 जुलाई को 67619.17 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था और फिलहाल यह इस स्तर से 492 अंक दूर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें