फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.8 अरब डॉलर की कमी आई, आरबीआई ने जारी किए साप्ताहिक आंकड़े

Sat, 27 Jan 2024 10:45 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: 19 जनवरी, 2023 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.795 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 616.143 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। केंद्रीय बैंक के साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार 2.653 अरब डॉलर घटकर 545.855 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन
फॉरेक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि 19 जनवरी, 2023 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.795 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 616.143 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। केंद्रीय बैंक के साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार 2.653 अरब डॉलर घटकर 545.855 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन


सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 3.4 करोड़ डॉलर घटकर 47.212 अरब डॉलर रह गया। कैलेंडर वर्ष 2023 में, RBI ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग 58 अरब अमरीकी डॉलर जोड़े। 

2022 में, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में संचयी रूप से 71 बिलियन अमरीकी डॉलर की कमी आई थी। विदेशी मुद्रा भंडार या फॉरेक्स रिजर्व ऐसी संपत्तियां हैं जो किसी देश के केंद्रीय बैंक या मौद्रिक प्राधिकरण के अधिपत्य में होता है। यह आम तौर पर आरक्षित मुद्राओं खासकर अमेरिकी डॉलर और, कुछ हद तक, यूरो, जापानी येन और पाउंड स्टर्लिंग के रूप में होता है। अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 645 बिलियन अमरीकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें