फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: अक्षय तृतीया से पहले टूटा सोने का भाव, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने का है मन तो न छोड़ें ये मौका

Mon, 02 May 2022 09:35 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Latest Update Today: सोमवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 1.08 फीसदी घटकर 51,195 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई, जबकि चांदी के दाम में 1.63 फीसदी की कमी आई और इसका भाव कम होकर 63,301 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके पास बेहतरीन मौका है। लेकिन, घर से निकलने से पहले कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सोमवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 1.08 फीसदी घटकर 51,195 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई, जबकि चांदी के दाम में 1.63 फीसदी की कमी आई और इसका भाव कम होकर 63,301 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।  

विज्ञापन


इस दिन सोने की खरीद होती है शुभ
गौरतलब है कि अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट राहत देने वाली है। बता दें कि देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे। 

आभूषण बनाने में 22 कैरेट का इस्तेमाल
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें