फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी गिरावट

Thu, 08 Oct 2020 10:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन
भारत में आज लगातार तीसरे दिन सोने की वायदा कीमत कम हुई। चांदी की बात करें, तो आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर दिसंबर के सोने का वायदा भाव 0.15 फीसदी कम होकर, 49,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स पर चांदी की वायदा कीमत 0.23 फीसदी घटकर 60,280 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले सत्र में, सोना 500 रुपये सस्ता हुआ था जबकि चांदी में 0.4 फीसदी की गिरावट आई थी।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद से सोने की कीमतें आज लगभग अपरिवर्तित थीं। पिछले सत्र में 1.1 फीसदी की वृद्धि के बाद आज हाजिर सोना 1,886.69 डॉलर प्रति औंस पर रहा। डॉलर इंडेक्स प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ स्थिर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 23.83 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी, प्लैटिनम 0.1 फीसदी ऊपर 865.21 डॉलर पर था, जबकि पैलेडियम 2,352.18 डॉलर पर सपाट था।

आठ महीनों में 30 फीसदी बढ़ा दाम
सोना 2020 के पहले आठ महीनों में 30 फीसदी बढ़ा है, लेकिन सितंबर में डॉलर की बढ़त के साथ गति में कमी आई। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी चुनाव से पहले सोने के निचले स्तर पर बने रहने की संभावना है। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 
विज्ञापन


भारत के पास इतना है सोने का भंडार
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।

सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें