फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स ने पार किया 40,000 का आंकड़ा

Thu, 08 Oct 2020 09:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स, निफ्टी, शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भी शेयर बाजार में बढ़त जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 322.13 अंक यानी 0.81 फीसदी ऊपर 40201.08 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.77 फीसदी यानी 90.85 अंकों की बढ़त के साथ 11829.70 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टीसीएस, विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं रिलायंस, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया और अडाणी पोर्ट्स की शुरुआत लाल निशान पर हुई। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स बढ़त के साथ खुले। इनमें आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 242.08 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के बाद 40121.03 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 142.20 अंक यानी 1.21 फीसदी ऊपर 11881.10 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन लगातार पांचवे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 304.38 अंक ऊपर 39878.95 के स्तर पर बंद हुआ ता और निफ्टी 0.66 फीसदी (76.45 अंक) की बढ़त के साथ 11738.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

बुधवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 23.59 अंक यानी 0.06 फीसदी नीचे 39550.98 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 0.01 फीसदी यानी 1.50 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11660.90 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें