फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में तेजी का सिलसिला थमा, चांदी भी 158 रुपये टूटी, यहां जानें आज के ताजा भाव

Thu, 09 Dec 2021 05:24 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price In India: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना छह रुपये की मामूली गिरावट के साथ 47,156 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में लगातार तेजी का दौर जारी था जो आज थम गया।
विज्ञापन
सोना और चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना छह रुपये की मामूली गिरावट के साथ 47,156 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में लगातार तेजी का दौर जारी था जो आज थम गया। पिछले कारोबारी दिन में सोना 47,162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ आज दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी का भाव 158 रुपये की गिरावट के साथ 60,230 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन में चांदी 60,388 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी थी।

रुपये में गिरावट के बावजूद आई कमी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, रुपये में गिरावट के बावजूद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 6 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,786 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी मामूली गिरावट के साथ 22.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें