फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 150 रुपए की तेजी, चांदी 600 रुपये उछली

Thu, 02 Nov 2023 07:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का 150 रुपये की तेजी के साथ 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी भी 600 रुपये की तेजी के साथ  74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी बाजारों में मजबूत संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का 150 रुपये की तेजी के साथ 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच गुरुवार को सोने की कीमतों में 150 रुपये की तेजी आई। 

विज्ञापन


इस दौरान चांदी भी 600 रुपये की तेजी के साथ  74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 1,984 डॉलर प्रति औंस और 23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे। गांधी ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की नीतिगत बैठक के बाद अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट और डॉलर में कमजोरी से सोने में तेजी रही। एफओएमसी ने ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें