फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 400 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये उछली

Tue, 31 Oct 2023 07:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 400 रुपये टूटकर 62,050 रुपये प्रति  10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 300 रुपये उछलकर 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 400 रुपये टूटकर 62,050 रुपये प्रति  10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''सोने की कीमत तेजी के लिए संघर्ष कर रही है और पिछले सप्ताह कई महीने के उच्च स्तर से नीचे कारोबार कर रही है क्योंकि ट्रेजरी यील्ड में वृद्धि हुई है और इजरायल-हमास संघर्ष नियंत्रित रहा है।" हालांकि, चांदी 300 रुपये उछलकर 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,993  डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 23.12 डॉलर प्रति औंस हो गई। गांधी के अनुसार कारोबारियों का मानना है कि कुछ समय तक सोने की कीमत सीमित दायरे में कारोबार कर सकती है क्योंकि निवेशक एफओएमसी की दो दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें