फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने के भाव में 500 रुपये की तेजी, चांदी 1000 रुपये उछली

Wed, 18 Oct 2023 06:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 500 रुपये की तेजी के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसारविदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख के बाद बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 500 रुपये की तेजी के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसारविदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख के बाद बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।

विज्ञापन


इस दौरान चांदी भी 1,000 रुपये की तेजी के साथ 74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,937 डॉलर प्रति औंस और 23.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।  

गांधी ने कहा कि गाजा में घातक विस्फोट के बाद राजनयिक समाधान की उम्मीदों के बिगड़ने के साथ पश्चिम एशिया में उथल-पुथल बढ़ने से सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग में तेजी आई इससे कॉमेक्स पर सोना चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें