फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 66350 से नीचे, निफ्टी 19800 से फिसला

Wed, 18 Oct 2023 10:00 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के तीसरे कारेाबारी दिन बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा फिसला और 66,350 के नीचे कारोबार करता नजर आया। दूसरी ओर निफ्टी भी 19800 के नीचे पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और अमेरिका के खुदरा बिक्री आंकड़ों के उम्मीद से बेहतर रहने के बाद ऊंची ब्याज दर व्यवस्था की चिंताओं के बीच भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की सुबह सपाट शुरुआत हुई। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा फिसला और 66,350 के नीचे कारोबार करता नजर आया।दूसरी ओर निफ्टी भी 19800 के नीचे पहुंच गया।

विज्ञापन


बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली फाइनेंशियल सेंक्टर के शेयरों में दिखी। बीएसई सेंसेक्स पर शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, आईटीसी और सन फार्मा जैसे शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। वहीं दूसरी ओर, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और एमएंडएम के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

एनएसई निफ्टी में सिप्ला और हिंडालको के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करते दिखे जबकि बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1.21 फीसदी तक की गिरावट दिखी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें