Gold Silver Price: सोमवार को सोने का भाव 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर स्थिर बना रहा। हालांकि, इस दौरान चांदी 10 रुपये टूटकर 75,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,922 डॉलर प्रति औंस और 23.45 डॉलर प्रति औंस रह गए।
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर स्थिर बना रहा। हालांकि, इस दौरान चांदी 10 रुपये टूटकर 75,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,922 डॉलर प्रति औंस और 23.45 डॉलर प्रति औंस रह गए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका के हाल के मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की एफओएमसी नीतिगत बैठक की तीखी टिप्पणियों के बाद डॉलर सूचकांक में मजबूती आई।
विज्ञापन
इस बीच वायदा कारोबार में सोने के अक्टूबर अनुबंध की कीमत 102 रुपये की गिरावट के साथ 58,844 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसके अलावा एमसीएक्स पर चांदी के दिसंबर अनुबंध की कीमत 171 रुपये की गिरावट के साथ 73,166 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।