फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 1,050 रुपए उछलकर 73 हजार रुपए के पार, चांदी भी नए हाई पर पहुंची

Fri, 12 Apr 2024 07:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: दिल्ली में सोने की कीमत 1,050 रुपये की तेजी के साथ 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच सोने और चांदी में शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी आई और यह 1,050 रुपये की तेजी के साथ 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, दिल्ली में सोने की कीमत 1,050 रुपये की तेजी के साथ 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन


इसी तरह चांदी की कीमत भी 1,400 रुपये की तेजी के साथ 86,300 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने (24 कैरेट) की हाजिर कीमत 1,050 रुपये की तेजी के साथ 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही है।

ईद-उल-फितर के कारण गुरुवार को कमोडिटी बाजार आंशिक रूप से बंद थे। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर भाव 48 डॉलर की बढ़त के साथ 2,388 डॉलर प्रति औंस हो गया। यूरोपीय कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती घंटों में सोना नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और सीरिया में अपने दूतावास पर इजरायली हमले के खिलाफ ईरान द्वारा जवाबी कार्रवाई की आशंका के बाद सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में मांग बढ़ने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा वैश्विक बाजार चांदी के भाव भी तेजी के साथ 28.95 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सत्र में सोना 28.05 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। उधर, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में दिन के कारोबार में सोना 72,828 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सोने का जून अनुबंध 1,037 रुपये यानी 1.45 फीसदी की तेजी के साथ 72,681 रुपये प्रति 10 ग्राम पर के भाव कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें