Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 70 रुपये की तेजी के साथ 62,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी की कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 74,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 70 रुपये की तेजी के साथ 62,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी की कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 74,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 73,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 70 रुपये की तेजी आई और इसमें 62,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार चल रहा है।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव पांच डॉलर की बढ़त के साथ 2,034 डॉलर प्रति औंस हो गया। गांधी ने कहा कि गुरुवार को यूरोपीय कारोबारी सत्र में सोने में मामूली तेजी रही।
सौमिल गांधी ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व का अंतर्निहित मुद्रास्फीति का पसंदीदा पैमाना मुख्य व्यक्तिगत उपभोग व्यय सूचकांक के आंकड़े आज जारी होने वाले हैं। निवेशक इसका मौद्रिक नीति ब्याज दर में कटौती के अनुमान के लिए इंतजार कर रहे हैं। इससे सोने की कीमतों की दिशा भी तय हो सकती है।"
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में चांदी का भाव भी तेजी के साथ 22.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 22.35 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई थी। लकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, ''वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 2,038-2,034 डॉलर प्रति औंस के दायरे में बनी रही"।