फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड स्तर, चांदी 43 हजार के पार

Mon, 05 Aug 2019 04:22 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। दोनों धातुओं की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली। सोना 37 हजार रुपये के करीब पहुंच गया। वहीं चांदी भी 43 हजार रुपये के पार कारोबार करती देखी गई। 

विज्ञापन


दिल्ली सराफा बाजार में सोना सोमवार को 800 रुपये उछलकर रिकॉर्ड 36,970 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। यह 11 जुलाई के बाद सोने की सबसे बड़ी और पिछले एक महीने में तीसरी सबसे बड़ी तेजी है। इससे पहले आम बजट के अगले दिन 06 जुलाई को सोना 1,300 रुपये और 11 जुलाई को 930 रुपये प्रति दस ग्राम मजबूत हुआ था।

चांदी में भी दिखा उछाल

चाँदी भी एक हजार रुपये उछलकर 43,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। सफेद धातु 14 अप्रैल 2017 के बाद पहली बार 43 हजारी हुई है। इसकी कीमत दो मार्च 2017 के बाद सर्वाधिक है। 

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

कारोबारियों ने बताया कि विदेशों में सोने के छह साल के उच्चतम स्तर पर पहुँचने और डॉलर के मुकाबले रुपये में एक फीसदी से अधिक की गिरावट से पीली धातु मजबूत हुई है। आने वाले समय में यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में तेजी का यह क्रम जारी रहा तो स्थानीय बाजार में भी सोना और चढ़ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 17.25 डॉलर चमककर 1,457.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,459.47 डॉलर प्रति औंस पर भी पहुँच गया था जो मई 2013 के बाद का उच्चतम स्तर है। अक्टूबर का अमेरिकी सोना वायदा 12.50 डॉलर की बढ़त में 1,464.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें