फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Byjus: ईडी ने बीओआई से बायजू रविंद्रन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने को कहा, यह है कारण

Thu, 22 Feb 2024 10:54 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Byjus: केंद्रीय एजेंसी ने बीओआई को बायजू के मुखिया के खिलाफ ताजा एलओसी जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा था कि वे देश छोड़कर न जाएं। बायजू मुखिया के खिलाफ ईडी कोच्चि कार्यालय के कहने पर डेढ़ साल पहले भी एलओसी ऑन इंटीमेशन जारी किया गया था। बाद में इस जांच को बेंगलूरू दफ्तर स्थानांतरित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
बायजू रविंद्रन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीओआई (Bureau of Immigration) से कहा है कि वह बायजू के संस्थापक बायजू रविंद्रन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करे। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। केंद्रीय एजेंसी ने बीओआई को बायजू के मुखिया के खिलाफ ताजा एलओसी जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा था कि वे देश छोड़कर न जाएं। बायजू मुखिया के खिलाफ ईडी कोच्चि कार्यालय के कहने पर डेढ़ साल पहले भी एलओसी ऑन इंटीमेशन जारी किया गया था। बाद में इस जांच को बेंगलूरू दफ्तर स्थानांतरित कर दिया गया था। 

विज्ञापन


एलओसी 'ऑन इंटीमेशन' के तहत आव्रजन अधिकारी जांच एजेंसी को सूचित करते हैं कि संबंधित व्यक्ति विदेश जा रहा है लेकिन व्यक्ति को देश छोड़ने से नहीं रोका जा रहा है।

मामले की जानकारी रखने रखने वाले लोगों के अनुसार ईडी का बेंगलुरु कार्यालय, जो कथित विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) की जांच कर रहा है। जांच के दौरान यह विचार किया गया है कि बायजू रविंद्रन के विरुद्ध एलओसी जारी किए जाने की आवश्यकता है ताकि उन्हें उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें