आर्थिक सुधार के मजबूत संकेतों से मंगलवार को शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स 873 अंकों की बढ़त से रिकॉर्ड पर रहा, तो निफ्टी पहली बार 16 हजार के पार बंद हुआ। बाजार की तेजी से निवेशकों की संपत्ति में भी 2.30 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।
महंगाई व महामारी की पड़ सकती है मार
रिकॉर्ड पर पहुंच चुके शेयर बाजार में पैसे लगाने वाले निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि महंगाई और संक्रमण बढ़ने से दोबारा गिरावट आ सकती है। जो शेयर अब तक तगड़ा मुनाफा दे चुके हैं, उनमें 20 फीसदी तक गिरावट की आशंका है। ऐसे में निवेशकों को डाइवर्सिफिकेशन पर जोर देना चाहिए।