फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: मामूली बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स 52700 और निफ्टी 15800 के करीब

Fri, 30 Jul 2021 09:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 38.86 अंक (0.07 फीसदी) ऊपर 52691.93 के स्तर पर खुला। निफ्टी 10.50 अंकों (0.07 फीसदी) की बढ़त के साथ 15789 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 38.86 अंक (0.07 फीसदी) ऊपर 52691.93 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.50 अंकों (0.07 फीसदी) की बढ़त के साथ 15789 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.26 अंक या 0.30 फीसदी के नुकसान में रहा। शुरुआती कारोबार में 1368 शेयरों में तेजी आई, 652 शेयरों में गिरावट आई और 77 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान मारुति, बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टीसीएस,  सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, डॉक्टर रेड्डी और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, इंफोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एल एंड टी, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 218.93 अंक (0.42 फीसदी) ऊपर 52872.00 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 91 अंक (0.58 फीसदी) ऊपर 15869.50 पर था।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 76,640.54 करोड़ रुपये घटा। एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक हैं।
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 224.86 अंक (0.43 फीसदी) ऊपर 52668.57 के स्तर पर खुला। निफ्टी 70.60 अंकों (0.45 फीसदी) की बढ़त के साथ 15780 के स्तर पर खुला था।

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 209.36 अंकों (0.40 फीसदी) की तेजी के साथ 52,653.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 69.05 अंकों (0.44 फीसदी) के उछाल के साथ 15,778.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें