यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के इस समय में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की सितंबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें:
जरूरी खबर: आज से बदले गैस सिलिंडर, HDFC क्रेडिट कार्ड, लोन व हवाई सफर सहित ये नौ नियम
आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सितंबर माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए तीन अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये सभी अवकाश 2, 17 और 21 तारीख को हैं। यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां नौ हो जाती हैं। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
| तारीख |
राज्य |
अवसर |
| 2 सितंबर 2020 |
कोच्चि, गैंगटॉक और तिरुवनंतपुरम |
पंग-लाबसोल / श्री नारायण गुरु जयंती |
| 6 सितंबर 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
| 12 सितंबर 2020 |
सभी राज्य |
दूसरा शनिवार |
| 13 सितंबर 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
| 17 सितंबर 2020 |
अगरतला, कोलकाता और बंगलूरू |
महालया अमावस्या |
| 20 सितंबर 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
| 21 सितंबर 2020 |
कोच्चि और तिरुवनंतपुरम |
श्री नारायण गुरु समाधि दिवस |
| 26 सितंबर 2020 |
सभी राज्य |
चौथा शनिवार |
| 27 सितंबर 2020 |
सभी राज्य |
रविवार |
यह भी पढ़ें:
क्या इस महीने फिर बढ़ गए रसोई गैस सिलिंडर के दाम? जानिए कितनी हुई कीमत
नोट: इन नौ छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक (
आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।