फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI ने की दो चरणों में 20,000 करोड़ रुपये के विशेष ओएमओ की घोषणा

Mon, 31 Aug 2020 05:13 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
RBI - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक ने मुक्त बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की साथ-साथ खरीद और बिक्री आयोजित करने की घोषणा की है। इसके तहत दो चरणों में कुल 20,000 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री की जाएगी। 

विज्ञापन

   

केंद्रीय बैंक ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि 10 और 17 सितंबर को 10,000 करोड़ के दो ओपन मार्केट ऑपरेशन का आयोजन किया जाएगा। 

आरबीआई ने फ्लोटिंग दरों के माध्यम से सितंबर के मध्य में एक लाख करोड़ रुपये के आसव की भी घोषणा की है। इसके अलावा, केंद्रीय बैंक ने उधारदाताओं को एक विकल्प भी दिया, जिसमें परिपक्वता से पहले अपने लेनदेन को एलटीआरओ के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। 

क्या है ओएमओ?
ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) के तहत केंद्रीय बैंक सरकारी सेक्योरिटी और ट्रेजरी बिल की खरीद और बिक्री करते हैं। भारत में यह काम आरबीआई करता है। आरबीआई देश की अर्थव्यवस्था में पैसे की आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए ओपन मार्केट ऑपरेशन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें